6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द ही मिल सकता है बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें दशहरा से पहले बढ़े हुए महंगाई भत्ते (Dearness allowance) की सौगात मिल सकती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 21, 2020

Dearness allowance

Dearness allowance

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें दीपावली से पहले बढ़े हुए महंगाई भत्ते (Dearness allowance) की सौगात मिल सकती है। केंद्र सरकार इस पर फैसला लेने वाली है। केंद्र ने जून 2021 तक के लिए कर्मचारियों को मिलने वाले बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। सूत्रों की मानें, तो सरकार अब इस पर फैसला कर कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। नवंबर माह से इसे प्रभावी किया जा सकता है। वर्तमान में कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी का डीए का भुगतान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- लापता बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगी 10000 रुपए की रिश्वत, डीएम तक पहुंचा मामला

इस साल मार्च में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, बाद में अप्रैल माह में कोरोना महामारी के कारण राजस्व पर पड़ रहे असर को देखते हुए इसे जून 2021 तक टालने का फैसला किया था। सूत्रों की मानें, तो केंद्र सरकार इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) की गणना में आधार वर्ष (Base year) में बदलाव कर सकता है। अगर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI Index) की गणना में आधार वर्ष को 2016 कर दिया जाता है तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होकर रहेगा। इससे उत्तर प्रदेश के करीब 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 2022 में सत्ता में आने पर शिवपाल यादव का पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, इन लोगों को देंगे तोहफा

कैसे करें महंगाई भत्ता calculate-

महंगाई भत्ता की गणना मूल सैलरी (Basic Salary) पर होती है। गणना के लिए एक फार्मूला तय किया गया है, जोकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price index या CPI) से तय होता है। इसके लिए महंगाई भत्ते का फीसदी (dearness allowance percentage) = पिछले 12 महीने का CPI का औसत- 115.76। अब जितना आएगा उसे 115.76 से भाग दिया जाएगा। जो अंक आएगा, उसे 100 से गुणा कर दिया जाएगा। वह होता है महंगाई भत्ता।