4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में गिरी येदियुरप्पा सरकार तो यूपी में कांग्रेस ने बांटी मिठाई

कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट के दौरान येदियुरप्पा सरकार गिर गई जिसका जश्न कांग्रेस ने यूपी में भी मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 19 May 2018, 11:48 PM IST

karataka

कर्नाटक में गिरी येदियुरप्पा सरकार तो यूपी में कांग्रेस ने बांटी मिठाई

लखनऊ. कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट के दौरान येदियुरप्पा सरकार गिर गई जिसका जश्न कांग्रेस ने यूपी में भी मनाया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया एवं कांग्रेसजनों द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी गयीं। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कर्नाटक की हार श्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के कुटिल चाल की हार है। भाजपा के भ्रष्टाचार की हार है। कर्नाटक की जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है केन्द्र और राज्य के ढाई दिन के जोर-जुल्म, लालच और अन्याय के विरूद्ध जिस प्रकार कांग्रेस और जेडीएस के विधायक डटे रहे, जिसके चलते लोकतंत्र की जीत हुई। उन्होने कहा कि यह एक ट्रेलर है आने वाले 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की देश में सरकार बनेगी और राहुल जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूरे देश में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा की कर्नाटक में खरीद-फरोख्त के भरोसे सरकार बनाने की कोशिश नाकाम साबित हुई है और देश में सत्य की जीत हुई है। कर्नाटक में भाजपा सरकार के गिरने से यह साफ हो गया है कि गोवा, मणिपुर, मेघालय और बिहार में भी कांग्रेस तथा सहयोगी दलों को सरकार बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार 117 मा. विधायकों के कांगे्रस - जे.डी.एस. गठबन्धन को नजरअंदाज करके मात्र 104 सदस्यों वाली भारतीय जनतापार्टी को केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप महामहिम राज्यपाल जी ने कर्नाटक में शपथ दिलायी- वह भारत के संविधान और लोकतन्त्र का अपमान था । इसके लिये मात्र कर्नाटक का राजभवन ही गुनहगार नहीं था बल्कि देष के प्रधानमंत्री जी भी गुनहगार है।


प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, विधायक श्रीमती अराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व सांसद श्री ब्रजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक शसतीश अजमानी, डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, अनुसुइया शर्मा, वीरेन्द्र मदान, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश