
Corona Virus Update : लंबे समय तक मास्क पहनना सेहत के लिए नुकसानदायक जानें क्या हो रहीं हैं समस्याएं, बरतें ये सावधानियां
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ रही है। प्रदेश के 72 जिले में कोविड—19 के एक्टिव केस पाए गए हैं। सिर्फ तीन जिले कासगंज, महोबा और रामपुर में कोई एक्टिव केस नहीं है। शनिवार को 483 नए कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या करीब 2,323 पहुंच गई। इनमें से 99 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 24 घंटे में 92,012 कोविड सैंपल की जांच हुई। इनमें से 483 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सबसे अधिक 94 पॉजिटिव लखनऊ में मिले हैं। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में 90, गाजियाबाद में 45, वाराणसी में 23, झांसी में 11, जौनपुर में 12, चंदौली में 13, आगरा में 14, रायबरेली में 12,सहारनपुर में 10 और लखीमपुर खीरी में 10 मरीज मिले हैं। सरकार लगातार कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अलर्ट है। और प्रशासन और सरकार दोनों की नजर कोरोना के प्रसार पर लगातार बनी हुई है।
यूपी में टीकाकरण अभियान तेज
उत्तर प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 33 लाख 69 हजार 966 और दूसरी डोज 14 करोड़ 6 लाख 37 हजार 313 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 1 करोड़ 38 लाख 73 हजार 217 और दूसरी डोज 1 करोड़ 17 लाख 59 हजार 767 दी गई है।
अब तक कुल 33,57,64, 482 को वैक्सीन की डोज
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 79 लाख 19 हजार 517 और दूसरी डोज 48 लाख 10 हजार 837 दी गई। इसी तरह 33 लाख 93 हजार 865 प्रीकॉशन डोज दी गई है। अब तक प्रदेश में कुल 33 करोड़ 57 लाख 64 हजार 482 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
Published on:
19 Jun 2022 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
