
former chief minister kalyan singh
पत्रिका नेटवर्क
लखनऊ. राम मंदिर आंदोलन के नायक और उप्रके पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर से उनकी हालत बिगड़ने लगी और रात 9.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ के अतरौली में सोमवार को होगा।
शनिवार को हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें सघन निगरानी में रखा गया था। किडनी में इंफेक्शन बढ़ने के कारण उनकी डायलिसिस भी चल रही थी। अंतत: ब्लड प्रेशर अनकंट्रोल हो गया और हिंदू सम्राट के नाम से लोकप्रिय कल्याण सिंह का निधन हो गया। उनकी हालत नाजुक होने की सूचना मिलने पर मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ अपना गोरखपुर दौरा रद कर उन्हे देखने अस्पताल पहुंचे थे।
दो माह से बिगड़ी हुई थी हालत
89 वर्षीय कल्याण सिंह अस्पताल में दो महीने से भर्ती थे। इसके पहले उन्हें पलोहिया संस्थान में 21 जून को एडमिट कराया गया था। चार जुलाई को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत तमाम मंत्री उनके अंतिम दर्शन को पहुँचे।
Updated on:
21 Aug 2021 10:39 pm
Published on:
21 Aug 2021 09:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
