6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में मानसून से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिमी वर्षा, पर इस जिले हुई सामान्य वर्षा जानें नाम

Weather Updates मानसून तो 29 जून को ही यूपी में आ गया था पर अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है। बारिश का न होना चिंता का विषय भी बन गया है। यह जानकर चौंक जाएंगे कि, यूपी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है।

2 min read
Google source verification
cm_yogi_adityanath_gave_instructions_regarding_security_arrangements_in_kanwar_yatra_bakrid.jpg

cm yogi

मानसून तो 29 जून को ही यूपी में आ गया था पर अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है। बारिश का न होना चिंता का विषय भी बन गया है। यह जानकर चौंक जाएंगे कि, यूपी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है।यह सामान्य 199.7 मिलीमीटर से लगभग 62 फीसद कम है। बारिश इस कदर कम है कि पूरे यूपी में एकमात्र आगरा जनपद ऐसा रहा जहां सामान्य वर्षा हुई। मानसून की स्थिति की समीक्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, फसलों और किसानों की स्थिति को देखते हुए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

आगरा जिला जहां सामान्य वर्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में आमतौर पर 15 जून से 15 सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है। इस बार मानसून में देरी है। हालांकि यूपी सरकार बारिश न होने की दशा में पहले से ही तैयार है। सरकार ने नहरों, नलकूपों के विस्तार से सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाया है। ताजा स्थिति के अनुसार, सभी प्रमुख नदियों, नहरों और जलाशयों में पर्याप्त जलराशि है। बारिश इस कदर कम है कि एकमात्र आगरा जनपद ऐसा रहा जहां सामान्य वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का तीन दिन बाद पूर्वी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

यूपी में 18 जुलाई से बारिश की उम्मीद

सीएम योगी ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के आंकलन के अनुसार 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। हमें वैकल्पिक प्रबंध के संबंध में तैयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें - यूपी की 80 हजार राशन कोटे की दुकानें बनीं जनसेवा केंद्र, कोटेदारों का बढ़ा कमीशन बढ़ा, गोरखपुर में सीएम योगी ने दिया तोहफा

इन जिलों में दें ध्यान

सीएम योगी ने कहा कि, बांदा, चंदौली, हमीरपुर, देवरिया, जालौन, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों पर विशेष ध्यान दें। अगला एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी पेयजल का अभाव न हो।