UP Police Exam: 23 अगस्त से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए आगरा रेल मंडल विशेष ट्रेनों का संचालन कर सकता है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, अगर मंजूरी मिलती है तो मथुरा से कानपुर के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, आगरा में बने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।