4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील वीडियो देखने पर यूपी पुलिस के नाम से यूजर को आया मेसेज, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

यूपी पुलिस (UP Police) के इंटरनेट पर पॉर्न वीडियो या अश्लील क्लिप देखने वालों को पूर्वसूचित करने के अभियान को लेकर अफरातफरी मच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 Feb 2021, 12:42 PM IST

अश्लील वीडियो देखने पर यूपी पुलिस के नाम से यूजर को आया मेसेज, सोसल मीडिया पर हुई ट्रोल

अश्लील वीडियो देखने पर यूपी पुलिस के नाम से यूजर को आया मेसेज, सोसल मीडिया पर हुई ट्रोल

लखनऊ. यूपी पुलिस (UP Police) के इंटरनेट पर पॉर्न वीडियो या अश्लील क्लिप देखने वालों को पूर्वसूचित करने के अभियान को लेकर अफरातफरी मच गई है। दरअसल, यूपी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1090 से एक युवक को मेसेज आया जिसमें अश्लील वीडियो देखने संबंधी चेतावनी दी गई थी। इस मेसेज के बाद से सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट पर यूपी पुलिस की फजीहत होते देख एडीजी नीरा रावत ने मेसेज को फेक बताकर मामले की जांच की बात कही है।

मेसेज की होगी तहकीकात

दरअसल, यूपी पुलिस की हेल्‍पलाइन 1090 के नाम से एक एसएमएस आया जिसमें लिखा था, 'इंटरनेट यूजर... उत्तर प्रदेश पुलिस 1090 आपको अश्लील पॉर्न विडियो देखने के अपराध में पूर्वसूचित करती है कि अगली बार अश्लील विडियो देखने पर चेतावनी देने के बजाय कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' मेसेज के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर निजता के अधिकार को लेकर बहस छिड़ गई। लोगों ने यूपी पुलिस को खूब ट्रोल भी किया। यूपी पुलिस को लेकर सवाल उठने लगे कि जब इंटरनेट पर पॉर्न वीडियो या साइट देखना गैरकानूनी नहीं है तो चेतावनी किस बात की। एडीजी नीरा रावत ने इस मेसेज को फेक बताया है। उन्होंने कहा है कि यह फेक मेसेज है और इसकी तहकीकात कराई जाएगी।

दरअसल, 12 फरवरी को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यूपी पुलिस ने मीडिया को बताया कि इंटरनेट पर पॉर्न देखने वालों को जागरुक किया जाएगा। ऐसी साइट विजिट करने वालों के खिलाफ चेतावनी मेसेज जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को 1090 की तरफ से ट्वीट कर स्‍पष्‍ट किया गया कि साइकोग्राफिक्स तकनीक का प्रयोग करके चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से संबंधित इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री सर्च करने वालों को पॉप-अप संदेश के माध्यम से सेंसटाइज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:अभ्युदय कोचिंग: 5 और 6 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, छात्रों को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार

ये भी पढ़ें:यूपी के श्रमिकों को पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ देगी योगी सरकार

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश