25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, भरे मंच से की जमकर तारीफ

लखनऊ में निवेश मित्र 3.0 पोर्टल लॉन्च किया गया, जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Mar 25, 2026

सीएम योगी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

सीएम योगी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान Source- X

UP Politics: लखनऊ के लोक भवन में निवेश मित्र 3.0 पोर्टल के शुभारंभ, एलओसी वितरण और सब्सिडी हस्तांतरण का समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधन देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम योगी के नेतृत्व पर पूरा गर्व है।

सीएम योगी की तारीफ

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां निवेशक यूपी आने से कतराते थे, आज वही निवेशक यहां निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था सुधरी, पारदर्शी नीतियां बनीं और उद्योगों के लिए अच्छा माहौल तैयार हुआ।

उत्तर प्रदेश बना निवेश का भरोसेमंद प्रदेश

मौर्य जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले ९ दशकों में राज्य ने जितना विकास नहीं किया, उतना पिछले ९ वर्षों में हो गया। अब यहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल युवा वर्कफोर्स, बड़ा बाजार और अच्छी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। निवेशकों का भरोसा प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है।

निवेश मित्र 3.0 पोर्टल की खासियत

निवेश मित्र 3.0 एक उन्नत डिजिटल पोर्टल है। इसमें 40 से ज्यादा विभागों की 500 सेवाओं को सरल बनाकर 200 से कम सेवाओं में जोड़ा गया है। पैन आधारित सिंगल यूजर आईडी, डायनेमिक सीएएफ, एआई चैटबॉट, रीयल-टाइम ट्रैकिंग, ऑटोमेटेड अलर्ट और पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे निवेशकों को एक ही जगह से सभी मंजूरियां आसानी से मिल जाएंगी। समारोह में कई निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी प्रमाण पत्र और सब्सिडी के चेक सौंपे गए।

योगी सरकार की उपलब्धियां

डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार ने उद्योग जगत के लिए कई सुधार किए हैं। मास्टर प्लान के तहत नक्शा पास होते ही लैंड यूज स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। इससे प्रोजेक्ट जल्दी शुरू हो सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के मंत्र को उत्तर प्रदेश में लागू करने का श्रेय योगी जी को दिया।

नए यूपी की तस्वीर

केशव प्रसाद मौर्य ने जोर दिया कि आज उत्तर प्रदेश में निवेश करना आसान और सुरक्षित हो गया है। छोटे-बड़े सभी उद्यमी यहां आकर अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।