11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे में गिरी कार, बाइक की टक्कर से कांवड़िए की मौत

UP Short News: हाल ही में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बने गड्ढे में जा गिरी। वहीं, कन्नौज में एक कांवडिये को बाइक से टक्कर लगने से मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Jul 25, 2022

 UP Top News: Car fell into a pit on Bundelkhand Expressway, kanwariya died due to bike collision

UP Top News: Car fell into a pit on Bundelkhand Expressway, kanwariya died due to bike collision

औरैया. नवनिर्मित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सफर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह चित्रकूट की तरफ जा रही कार 256 नंबर एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अनुज पांडे निवासी हिसार हरियाणा अपनी मां के साथ चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में मामा के निधन होने पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार औरैया जिले में 256 नंबर एक्सप्रेस-वे पर पहुंची। तभी अचानक से सड़क में बने लंबे चौड़े गड्डे में जा गिरी।

अज्ञात बाइक की टक्कर से कांवड़िए की मौत
हरदोई. कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। हरदोई जनपद के माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर वासुदेव निवासी रामजी (15) कक्षा आठ का छात्र था। रविवार रात गांव के ही पवन कुमार और कुलदीप के साथ बाइक से कांवड़ लेकर कन्नौज के मेंहदीघाट गया था।

यह भी पढ़े - कानपुर में मंकी पॉक्स के लिए 10 बेड का बना अस्पताल, अलर्ट जारी

तबादलों में खेल सूची भेजी 30 की और नाम हो गए 42
लखनऊ. यूपी में पीडब्ल्यूडी के तबादलों में फिर खेल हो गया। बड़ा सवाल यह सामने आया है कि जब 30 अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) की सूची भेजी गई थी तो जारी करते समय यह संख्या 42 की कैसे हो गई? ये नाम कब और किसने जुड़वाए, इस पर सब चुप्पी साधे बैठे हैं। अगर इसका पर्दाफाश हो जाए तो तबादले का सारा खेल सामने आने में देर नहीं लगेगी। सूत्रों की माने तो इसके पीछे विभाग के ही एक मुख्य अभियंता का खेल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े - इन पांच सालों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शहर कानपुर को क्या दी सौगात