
फोटो सोर्स : Patrika : UP Transport Department 'WhatsApp Chatbot Service'
UP Transport Department 'WhatsApp Chatbot Service': उत्तर प्रदेश में अब परिवहन विभाग की सेवाएं और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और सुलभ होंगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए API एक्सेस (Application Programming Interface) प्रदान कर दी है। इस निर्णय से प्रदेशवासियों को घर बैठे परिवहन से जुड़ी तमाम सेवाएं व्हाट्सऐप पर आसानी से प्राप्त होंगी। परिवहन विभाग ने मई के पहले सप्ताह में यह चैटबॉट सेवा नंबर 8005441222 पर प्रारंभ की थी। अब API एक्सेस मिलने के बाद यह सेवा और अधिक प्रभावशाली, इंटरएक्टिव और तकनीकी रूप से सक्षम हो सकेगी।
व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक अहम पहल है। इस सेवा के माध्यम से राज्य के नागरिक व्हाट्सऐप पर सिर्फ एक ‘Hi’ भेजकर निम्नलिखित सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं:
इस चैटबॉट सेवा के शुरू होने से नागरिकों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे:
API (Application Programming Interface) एक्सेस का अर्थ है कि अब परिवहन विभाग की व्हाट्सऐप सेवा को सरकारी सर्वर से सीधे रियल टाइम जानकारी उपलब्ध होगी। इससे चैटबॉट की क्षमता बढ़ेगी और यूज़र को वास्तविक और अद्यतन जानकारी तुरंत मिल सकेगी।
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि "यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। विभाग जल्द ही इस सेवा को आम जनता के लिए पूर्ण रूप से शुरू करेगा। औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ समय अवश्य लगेगा।"
यह सेवा न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण है बल्कि प्रदेश सरकार के नागरिक हितैषी दृष्टिकोण को भी दर्शाती है। भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई API एक्सेस इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश डिजिटल गवर्नेंस में अग्रणी बन रहा है। इस तरह की सेवाएं नागरिकों को सशक्त बनाती हैं और सरकार तथा जनता के बीच विश्वास को गहरा करती हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
27 May 2025, 6:49 PM IST
Published on:
27 May 2025, 6:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश




