4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली पर घर जाना होगा आसान, परिवहन विभाग चला रहा है 190 अतिरिक्त बसें

बसों का संचालन नॉन स्टाप बस सेवा के रूप में होगा।  

2 min read
Google source verification
bus

दीपावली पर घर जाना होगा आसान, परिवहन विभाग चला रहा है 190 अतिरिक्त बसें

लखनऊ. दिवाली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग १९० अतिरिक्त बसें चलाएगा। दिवाली पर रविवार से यात्रियों की भीड़ जुटने लगेगी। इन यात्रियों को अतिरिक्त बसों की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम प्रशासन ने लखनऊ से सात जिलों के बीच 190 अतिरिक्त बसों का बेड़ा तैयार किया है। यात्रियों को ये बसें आलमबाग, चारबाग व कैसरबाग बस अड्डे से मिलेंगी। बसों का संचालन नॉन स्टाप बस सेवा के रूप में होगा।

लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ है

इन बसों में ऑनलाइन अथवा टिकट काउंटर से आप अपनी सीट बुक करा सकते हैं। इसकी सुविधा के साथ बस कंडक्टर से भी टिकट ले सकेंगे। परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अनवर अंजार ने बताया कि अतिरिक्त बसों की सेवाएं यात्रियों को बस अड्डे से हर आधे घंटे पर मिलेंगी। लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ है। इस रूट पर आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली तक 18 वोल्वो, 10 जनरथ व 84 साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त इस रूट पर 47 बसें और संचालित की जा रही है।

लखनऊ से दिवाली स्पेशल बसों का संचालन तीन नवम्बर से 15 नवम्बर तक होगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इस बार दीपावली पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाकर उन्हें राहत देगा। यात्रियों को बसों की सुविधा होगी तो उन्हें आने गंतव्य तक जाने में आसानी होगी। कैसरबाग बस अडड़े पर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्रियों सुरेश, प्रमोद, नरेश, प्रशांत, नीतेश ने का कहना था कि रोडवेज की बसों की सुविधा मिलने से यात्री करना आसान हो जाएगा। ट्रेनों में काफी लंबी बेटिंग है, ऐसे में बस से सफर कर अपने घर तक तो पहुंच जाएंगे। लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ है। इस रूट पर आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली तक 18 वोल्वो, 10 जनरथ व 84 साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त इस रूट पर 47 बसें और संचालित की जा रही है।