6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज शाम इन शहरों में बारिश अलर्ट, अगले सप्ताह कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

UP Weather News Updates : दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर बादल छाए रहेंगे तो शाम को झमाझम बारिश होगी। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Dec 05, 2021

up-weather-news-updates-heavy-rain-alert-in-many-cities-of-up.jpg

लखनऊ. दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर बादल छाए रहेंगे तो शाम को झमाझम बारिश होगी। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में बारिश होगी। इस समय हवा की सेहत भी काफी खराब है। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार आने का अनुमान है। विभाग ने सोमवार सुबह कोहरा पड़ने के भी आसार जताए हैं। फिलहाल नमी का स्तर 48 से 98 फीसदी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले सप्ताह के मध्य कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार शाम को वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में बारिश का अंदेशा जताया गया है, जिसके चलते तापमान तेजी से गिरेगा। बता दें कि शनिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहा है, जिससे ठंड का असर कुछ कम नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि बारिश के बाद तापमान में परिवर्तन आएगा। एनसीआर अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के बाद तीन दिन तक अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather News : बारिश के बाद छाया कोहरा, आवागमन बाधित , फवाद तूफान का असर जल्द दिखाई देगा

300 से ऊपर चल रहा एक्यूआई

रविवार सुबह एनसीआर के अधिकांश जिलों में तेज धूप के साथ शुरुआत हुई। हालांकि सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा, जो दोपहर होते-होते गायब हो गया। हालांकि पूरे एनसीआर में अभी भी स्मॉग देखने को मिल रहा है। स्मॉग के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर चल रहा है। जो कि खतरनाक की श्रेणी में आता है।

अगले तीन दिन में गिरेगा पारा

मोदीपुरम कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान बारिश के बाद 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन एनसीआर के जिलों में मौसम अचानक शाम के समय बदल जाएगा। इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले तीन-चार दिन तक पारा गोता लगाता रहेगा। अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें- Omicron वेरिएंट की आहट से दहशत, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 13 संदिग्ध नोएडा के