
UPTET exam, must know how to pass this teacher's exam
लखनऊ।uptet 2018 की परीक्षा पास करने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। ये तैयारी कैसे की जाए, इसके लिए अभी से शुरूआत करनी होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 ((UPTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा चार नवंबर को होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UP Basic Education Department) की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसा होगा टीईटी परीक्षा का पैटर्न
प्रदेश सरकार ने जो तैयारी की है उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा के दो पेपर होंगे। UPTET में सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले बहुविक्लपीय प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक होगा। नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा। इसी हिसाब से परीक्षार्थियों को तैयारी करनी होगी। इसमें पूरा प्रश्रपत्र सही तरीके से हल करना होगा। गलत उत्तर के नम्बर नहीं कटेंगे।
कौन सा प्रश्न पत्र किसके लिए होगा
सरकार ने जो रूप रेखा बनाई है उसके मुताबिक पहला प्रश्न पत्र ऐसे व्यक्तियों के लिए होगा जो क्लास 1-5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। मतलब प्राथमिक स्तर के अध्यापक बनने के लिए यह प्रश्र पत्र होगा।
इसके बाद दूसरा प्रश्न पत्र ऐसे व्यक्तियों के लिए होगा जो क्लास 6-8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। यानी कि जो लोग उच्च प्राथमिक स्तर के अध्यापक बनना चाहते हैं उनके लिए होगा।
यह भी बताते चलें कि दोनों स्तर क्लास 1-5 तक और क्लास 6-8 के लिए शिक्षक बनना चाहते है उन्हें दोनों पेपरों में शामिल होना होगा। इससे उन्हें आसानी से नौकरी कहीं न कहीं मिल सकती है। अभ्यर्थी इसके हिसाब से तैयारी कर सकते हैं।
क्या होगा पेपर-
यूपीटीईटी का पहला पेपर 150 नंबर का होगा साथ ही पेपर के लिए 2.30 घंटे का समय मिलेगा । आपको बता दे की हर विषय की परीक्षा में 30 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा साथ ही गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी|
UPTET Exam विषय कक्षा 1-5 तक प्राइमरी शिक्षक के लिए
बाल विकास एंव शिक्षण विधि
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
भाषा प्रथम हिंदी
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
भाषा द्वितीय ( अंग्रेजी अथवा उर्दू अथवा संस्कृत में से कोई एक)
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
गणित
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
पर्यावरणीय अध्ययन
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
UPTET Exam विषय कक्षा 6 -8 तक उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षक के लिए
बाल विकास एंव शिक्षण विधि
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
भाषा प्रथम हिंदी
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
भाषा द्वितीय ( अंग्रेजी अथवा उर्दू अथवा संस्कृत में से कोई एक)
प्रश्नो की संख्या - 30
कुल अंक - 30
क - गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित/विज्ञान
प्रश्नो की संख्या - 60
कुल अंक - 60
ख - सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन
प्रश्नो की संख्या - 60
कुल अंक - 60
कक्षा 6 -8 तक उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षक के लिए क या ख विकल्प में से परीक्षा के लिए कोई एक विकल्प चुनना होगा|
Updated on:
22 Sep 2018, 5:31 PM IST
Published on:
22 Sep 2018, 9:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.