1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP IAS Transfer : यूपी में 21 आइएएस के तबादले, कानपुर-लखनऊ सहित 9 जिलों के डीएम बदले गए

यूपी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी (डीएम) तैनात किये गए हैं । कानपुर हिंसा की वजह से कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटा दिया गया है। और उनकी जगह विशाख जी को एक बार फिर कानपुर का डीएम बनाया गया है।

2 min read
Google source verification
cm_yogi_aa.jpg

cm yogi

यूपी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। शासन ने मंगलवार शाम को 20 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जबकि एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी (डीएम) तैनात किये गए हैं जबकि बरेली मंडल में नए आयुक्त भेजे गए हैं। कानपुर हिंसा की वजह से कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटा दिया गया है। और उनकी जगह सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव विशाख जी को एक बार फिर कानपुर का डीएम बनाया गया है। ऐसी संभावना है कि, योगी सरकार मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक और शिकायतों के आधार पर जल्दी ही कई और जिलाधिकारियों के तबादले कर सकती है।

सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ जिलाधिकारी

यूपी सरकार ने लखनऊ डीएम को भी बदल दिया है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का जिलाधिकारी तैनात किया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव भवानी सिंह खंगारोत को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तैनात किया है।

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, बदल गए टिकट बुकिंग के नियम

विशाख जी कानपुर के नए डीएम

विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी. को हटाया गया था। बिना किसी ठोस शिकायत के हटाए गए विशाख जी. को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया था। सरकार ने उन्हें पुन: कानपुर नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें - Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना बुढ़ापे की लाठी बन देगी सहारा

सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया बनीं

बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी अलीगढ़, जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी बस्ती, प्रतीक्षारत चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन, झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा, प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद नियुक्त किया है।

विजय किरन आनंद बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव

गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव एवं स्कूल शिक्षा महानिदेशक तैनात किया गया है। उनके पास कुंभ मेला अधिकारी प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामकिा सिंह को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया है।

लखनऊ डीएम को मिली तरक्की

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को सचिव पद पर पदोन्नति के बाद अवनस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का सचिव और इनवेस्ट यूपी का सीईओ तैनात किया है। इटावा की जिलाधिकारी श्रुति सिंह को पदोन्नति के बाद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया है।

कानपुर नगर डीएम की पदोन्नति

कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को पदोन्नति के बाद निदेशक स्थानीय निकाय विभाग के पद पर तैनात किया है। बरेली के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को पदोन्नति के बाद प्रमुख सचिव रेशम विभाग तैनात किया है। स्थानीय निकाय निदेशक शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त कानपुर के पद पर तैनात किया है। अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को पदोन्नति के बाद बरेली मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया है।

अनुपम शुक्ला विशेष सचिव ऊर्जा बने

जौनपुर सीडीओ अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनात किया है। गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह द्वितीय को डीएम के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साई तेजा को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है।

Story Loader