
कर्मचारियों का आंदोलन
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र के द्वारा प्रांतीय आवाहन पर एक आम सभा की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष के के माध्यम से की गई मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय महामंत्री तेज बहादुर शर्मा थे, सभा में चार क्षेत्रों के हरदोई, अयोध्या,कानपुर,देवीपाटन क्षेत्र के पदाधिकारी तथा सदस्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
सभा में परिवहन प्रमुख रूप से परिवहन निगम के विकास पर तथा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए, कर्मचारियों पर हो रहे शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ दिनांक 21/12/2023 को प्रांतीय आवाहन पर घोषित आंदोलन के संबंध में कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
प्रांतीय महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के हित को लेकर कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई। प्रशासन ने इसकी जानकारी लेने के लिए अपने गोपनीय विभाग को लगा रखा है।
Published on:
08 Dec 2023 05:49 pm
