
Uttar Pradesh Sub Inspector Police Result Declared
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित हो गया है। बोर्ड ने 14 अप्रैल को फाइनल आंसर की जारी करने के बाद देर रात परिणाम की घोषणा भी कर दी। इसमें 36170 उम्मीदवारों को सफलता मिली। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये यूपी पुलिस में कुल 9534 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में महिलाओं की संख्या अधिक है। बता दें सामान्य कैटगरी में 3,613 पोस्ट, ओबीसी में 2,437, एससी में 1,895, एसटी 180 और ईडब्ल्यूएस के लिए 902 पोस्ट हैं।
उत्तर प्रदेश दरोगा परीक्षा का आयोजन 3 चरणों में किया गया था। जिसके तहत पहले फेज की परीक्षा 12 से 17 नवंबर 2021, दूसरे फेज की 20 से 25 नवंबर 2021 और तीसरे की 27 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम से जारी हो गया है।
यहां देख सकते हैं अपना परिणाम
परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिये गए डायरेक्ट लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। मेरिट सूची में अपना रोल नंबर चेक करें।
जानिए कब होगा अगला राउंड
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का अगला राउंड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी का होगा। यह जोन् के आधार पर होगा। मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में इसे 25 अप्रैल 2022 से आयोजित किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
यूपी पुलिस में महिला दरोगा की भर्ती
लिखित परीक्षा में महिलाओं ने बाजी मारी है। परीक्षा में क्वालिफाई करने वाली महिलाएं यदि आगे के चरणों में भी सफल रहती हैं तो इस बार उत्तर प्रदेश में महिला दरोगा भर्ती की संख्या ज्यादा होगी।
Updated on:
15 Apr 2022 12:41 pm
Published on:
15 Apr 2022 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
