4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में 9000 से भी ज्यादा खोले जाएंगे नए पेट्रोल पंप

सरकारी तेल कंपनियां प्रदेश में 9000 से भी ज्यादा नए पेट्रोल पंप खोलेंगी
2 min read
Google source verification
petrol pump

प्रदेश में 9000 से भी ज्यादा खोले जाएंगे नए पेट्रोल पंप

लखनऊ. सरकारी तेल कंपनियां प्रदेश में 9000 से भी ज्यादा नए पेट्रोल पंप खोलेंगी। इसके लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। आवेदन के लिए नियम शिथिल किए गए हैं। अगर किसी के पास जमीन नहीं है, तो वह भी आवेदन कर सकता है।

सरकारी तेल कंपनियां खोलेंगे प्रदेश में नए पेट्रोल पंप

लखनऊ. प्रदेश में 9367 नए पेट्रोल पंप सरकारी तेल कंपनियां खोलेंगी। इसके लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यूपी में राज्यस्तरीय समन्यवक तेल उद्योग अरुण कुमार गंजू ने बताया कि डीलरशिप आवंटन में पारदर्शिता के लिए थर्ड पार्टी का सहयोग लेकर प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। हालांकि, आवेदन के लिए नियम शिथिल किए गए हैं। अगर किसी के पास जमीन नहीं है, तो वह भी आवोदन कर सकता है। चयन के बाद प्रक्रिया पूरी कराने के समय लीज पर जमीन देकर जस्तावेज दे सकते हैं।

एलोपैथ के साथ अब केजीएमयू में जड़ी बूटियों से भी होगा इलाज

लखनऊ. केजीएमयू में एलोपैथ के साथ अब जड़ी बूटियों से भी होगा इलाज। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयुष सेवा केंद्र खोला जा रहा है। इसमें राजधानी में मौजूद विभिन्न पद्धतियों के राजकीय कॉलेजों के छात्र और सदस्य सेवाएं देंगे। इसके लिए केजीएमयू ने इन कॉलेजों से करार किया है।

कतर्नियाघाट पहुंचे कर्नाटक के हाथी

बहराइच. कतर्नियाघाट में कर्नाटक के हाथियों के पहुंचने का इंतार पूरा हो चुका है। कर्नाटक से 10 हाथी दुधवा नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं और उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लगभग चार हाथी कतर्नियाघाट सेंक्चुरी को मिलने की उम्मीद है। अब पर्यटकों को हाथी की सवारी के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

गूगल मैप पर कुंभ क्षेत्र का पूरा नक्शा

लखनऊ. अगले साल प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले का पूरा नक्शा गूगल मैप पर उपलब्ध होगा। गूगल मैप पर ही श्रद्धालुओं को घाट से लेकर विश्राम और पार्किंग स्थल की जानकारी उपलब्ध होगी। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही वहां ड्यूटी पर तैनात लोगों को भी सुरक्षा होगी। जल्द ही गूगल और यूपी पुलिस के बीच इसे लेकर करार होगा। इसी के साथ पहली बार कुंभ क्षेत्र को डिजिटल मैपिंग से जोड़ा जाएगा।