2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine Week : जब 17 साल की डिंपल पर आया 21 वर्षीय अखिलेश का दिल तो दीवार बने मुलायम, फिर ऐसे मनाया

Valentine Week : अखिलेश यादव (Akhlesh Yadav) जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब उनकी पहली मुलाकात डिंपल (Dimple Yadav) से एक दोस्त के घर हुई थी। डिंपल उन दिनों आर्मी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। डिंपल को देखते ही अखिलेश उन पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके कई साल दोनों की लव स्टोरी (Dimple And Akhilesh Yadav Love Story) के बाद शादी की बात चली तो मुलायम सिंह (Mulayam Singh) ने दोनों के रिश्तों पर नाराजगी जताई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Feb 09, 2022

valentine-week-know-about-dimple-and-akhilesh-yadav-love-story.jpg

Valentine Week : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। वैसे तो वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी को मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले पूरे सप्ताह युवा अलग-अलग दिन अलग-अलग तरीके से वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। वहीं, यूपी में चुनाव के बीच युवा प्यार का इजहार करते हुए अपनी लव स्टोरी (Love Story) की शुरुआत करेंगे। इस बीच बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं की स्टोरी भी सामने आएंगी। जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। इसी कड़ी में हम आज आपको यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी (Dimple And Akhilesh Yadav Love Story) के बारे में बताएंगे। हम आपको बताएंगे कि कैसे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का दिल डिंपल (Dimple Yadav) पर आया और दोनों के बीच दीवार बने मुलायम सिंह (Mulayam Singh) को कैसे मनाया गया।

दरअसल, बात उन दिनों की है जब अखिलेश यादव इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे। 21 वर्षीय अखिलेश यादव की पहली मुलाकात 17 साल की डिंपल से एक दोस्त के घर हुई थी। डिंपल उन दिनों आर्मी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। डिंपल को देखते ही अखिलेश उन पर अपना दिल हार बैठे थे। उस पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच दोस्ती की नींव रखी गई। इसके बाद धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद अखिलेश पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया चले गए, लेकिन दोनों के बीच की इस दूरी से प्यार और भी गहरा हो गया। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए भी वह लगातार डिंपल से बात करते थे। अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से ही डिंपल को ग्रीटिंग कार्ड और लव लेटर भेजते थे।

यह भी पढ़ें- Mulayam singh yadav love story: साधना गुप्ता की साधना पर फिदा हो गए थे मुलायम, दुनिया से लड़के बनाया था पत्नी

मुलायम सिंह और डिंपल के पापा बने शादी में दीवार

ऑस्ट्रेलिया से लौटने अखिलेश के ऊपर परिवार वालों ने शादी का दबाव बनाया तो अखिलेश यह बताने में हिचकिचा रहे थे कि वह डिंपल से प्यार करते हैं और उसी से शादी करना चाहते हैं। वह अपनी दादी से काफी खुले हुए थे। इसलिए उन्होंने दादी को डिंपल के बारे में बताया। जब दादी ने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को बताई तो बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव बहुत नाराज हुए। ऐसा कहते हैं कि मुलायम सिंह को डिंपल पसंद नहीं थीं। क्योंकि उस समय जातिवाद की सियासत भी गर्म थी और डिंपल राजपूत परिवार से थीं। जबकि डिंपल के पिता भी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन, दोनों का प्यार इतना गहना था कि मुलायम सिंह को झुकना पड़ा। उन्होंने दोनों की शादी को अपनी रजामंदी दे दी। इसके बाद डिंपल ने अपने पापा को भी मना लिया।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री रहते हुए महिला पत्रकार पर दिल हार बैठे थे जितिन प्रसाद, अचानक घर भेज दिया था शादी का प्रपोजल, चर्चा में थी यह मैरिज

...और रिश्ते में बदल गई लव स्टोरी

इस तरह अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी रिश्ते में बदल गई। परिवार वालों की रजामंदी के बाद धूमधाम से दोनों की शादी की गई। अब दोनों के तीन बच्चे हैं। सियासत में व्यस्त रहने के बाद भी अखिलेश और डिंपल अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। आज दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Story Loader