
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद शनिवार को तेज गर्मी हुई। मौसम विभाग के अनुमानों के विपरीत तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। रविवार को और तेज धूप होने की संभावना है तथा तापमान भी 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार से लखनऊ में बादलों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे तापमान में भी कमी आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 7 और 8 मई को दिन में बादल रहेंगे और हल्की बरसात की भी संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। पूरे दिन बादलों का आवागमन बना रहता है। लखनऊ में भी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। इसके कारण शुक्रवार तक तापमान में नरमी रही। तीन दिन पहले तक तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक होने लगा था। बादलों के असर से यह लगभग सामान्य स्थिति में आ गया था। शनिवार को तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक हो गया।
Updated on:
05 May 2024 09:44 am
Published on:
05 May 2024 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
