
लखनऊ में इस सप्ताह पश्चिमी विछोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 4 और 5 दिनों तक बादलों का आवागमन बना रहेगा। इससे तापमान में भी कमी आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सात मई से मौसम का मिजाज बदलेगा। 7 और 8 को दिन में बादल रहेंगे और हल्की बरसात की भी संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। पूरे दिन बादलों का आवागमन बना रहता है। राजधानी लखनऊ में भी विक्षोभ का असर दिखने लगा हैं। इसके कारण तापमान में नरमी रही। तीन दिन पहले तक तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक होने लगा था। बादलों के असर से यह लगभग सामान्य स्थिति में आ गया है। बादलों के असर से गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन इस समय के बादल और बरसात फसलों के लिए काफी हानिकारक रहती है।
Updated on:
03 May 2024 08:52 am
Published on:
03 May 2024 08:52 am
