11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: पत्नी की पोर्न वीडियो बनाकर क्या करता था रेलकर्मी

रेलवे में नौकरी करने वाले कर्मचारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बीबी के साथ दुष्कर्म किया और पोर्न वीडियो बनाकर बेचने का धंधा करने लगा।

2 min read
Google source verification
p.jpg

प्रतीकात्मक चित्र

Crime News: साहब! मेरा पति रेलवे में काम करता है और पोर्न वीडियो बनाकर बेचता है। वह रोज युवतियों को घर बुलाता है और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न बेवसाईट को बेचता है। इस काम में मेरा देवर भी पूरा भागीदार है। जब मैने विरोध किया तो उसने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर बेवसाईट पर डाल दिया है। यह शिकायत लखनऊ पुलिस के एसपी को बांगरमउ की रहने वाली एक महिला ने दिया है। जिसके बाद हडक़ंप मच गया और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया है।

क्या है मामला
लखनऊ के बांगरमउ की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने ही पति के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है जिसमें उसने पति पर दुष्कर्म करने और पोर्न वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि इस खेल में उसका देवर भी शामिल है।

इतना ही नहीं, देवर पर आरोप है कि उसने चार वर्षीय भतीजे को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने सीओ माया राय को जांच सौंप दी है। दूसरी तरफ बाल कल्याण समिति की तहरीर पर पीडि़ता की शिकायत के आधार पर उसके पति, देवर, दो युवतियों पर कुकर्म, छेडख़ानी सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

2015 में हुई थी शादी
महिला की शादी साल 2015 में हुई तेलीबाग में हुई थी। उसका पति रेलवे में नौकरी करता था और घर पर काफी लोगों का आना जाना था। घर पर आने वाले सभी लोगों को उक्त कर्मचारी अपना रिश्तेदार बताता था जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। वे सभी जिस कमरे में ठहरते थे उसमें महिला को जाने नहीं दिया जाता था।

जबजस्ती जाने का प्रयास करने पर उसे मारपीट कर भगा दिया गया। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। काफी दिन बाद उसके पति ने उसको रिवाल्वर लगाकर अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया और फोटो व वीडियो बना लिया। एक लिफाफा महिला को भेजा गया जिसमें उसकी अश्लील तश्वीरें थी जिसे वायरल करने की धमकी दी गई थी।