
Valentine's Day 2022 : वैलेंटाइन डे पर लाल रंग क्यों पहनते हैं इस राज का हुआ खुलासा
फरवरी में वेलेंटाइन वीक का वक्त जोर है। इस वक्त दो प्रेमी अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। 'रोज डे' से इसकी शुरुआत हो जाती है। 10 फरवरी को आज टेडी डे है। वेलेंटाइन वीक में लाल रंग का बड़ा महत्व है। लाल गुलाब को प्यार की निशानी कहते हैं। वेलेंटाइन डे पर अधिकतर लव बर्ड्स लाल रंग के कपड़े पहनते हैं। पर अब सवाल यह होता है कि वेलेंटाइन डे पर आखिरकार लव बर्ड्स लाल रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं।
वेलेंटाइन डे प्रेमियों का दिन
प्यार में डूबे लोगों के लिए वेलेंटाइन डे एक बड़ा दिन होता है। इस दिन ज्यादातर लोग लाल रंग की ड्रेस पहनते हैं। जब लव बर्ड्स के पास लाल रंग की ड्रेस मौजूद नहीं होती है तो वो किसी अन्य रंग की ड्रेस पहनते हैं। आखिर क्यों वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी का दिन लाल रंग को इतना स्पेशल माना जाता है।
प्यार का रंग है लाल
लाल रंग को प्यार के रंग के रूप में देखा जाता है। इसलिए वेलेंटाइन वीक आने से पहले ही मॉल्स, थियेटर, शॉपिंग सेंटर और रेस्टोरेंट में लाल रंग के बलून, रिबन, फूल, खूबसूरत आउटफिट जैसी चीजों से सजावट की जाती है। जिस वजह से यह स्थान सबके लिए मनमोहक और खूबसूरत नजर आते हैं।
त्याग का रंग
पुराने वक्त में लाल रंग को त्याग का सिम्बल माना जाता था। जानकारी के अनुसार, रोम में मध्य युग में चर्च के पादरी ईशु मसीह और बाकी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लाल रंग के कपड़े पहना करते थे। लाल रंग को गुस्से, जंग और खतरे के रूप में भी देखा जाता है। पर एक कविता ने लाल रंग को प्यार का रंग बना दिया है।
प्यार का रंग लाल रंग कैसे बना
ग्रीक में एक कविता थी रोमन डी ला रोज। यह कविता उस दौर में बेहद फेमस हुई थी। उस कविता में एक व्यक्ति लाल रंग के गुलाब की खोज में निकला था। और राह में उसको अपनी जीवन संगिनी मिल गयी। तब से लाल रंग प्यार का रंग बन गया है। इस कविता की वजह से लाल रंग और लाल गुलाब को प्यार के रंग से जोड़ा गया। वेलेंटाइन डे प्यार का दिन है इसलिए इस दिन प्यार का रंग जो कि लाल है, को महत्त्व दिया जाता है। इसी वजह से 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन लाल रंग की ड्रेस और लाल रंग के गुलाब को सबसे खास माना जाता है।
वेलेंटाइन वीक : गुलाब के फूलों के रंग का अर्थ जानें Know meaning of the color of rose flowers
लाल गुलाब - प्यार की निशानी
पीला गुलाब - दोस्ती का प्रतीक
पीच कलर गुलाब - आभार
गुलाबी रंग का गुलाब - सुंदरता की प्रशंसा
बैंगनी रंग गुलाब - पहली नजर का प्यार
सफेद गुलाब - विवाद खत्म ।
Published on:
10 Feb 2022 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
