महिला आरक्षण बिल पर मायावती बोली- लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने के लिए लाया गया ये विधेयक
लखनऊPublished: Sep 20, 2023 01:30:50 pm
UP News: लोकसभा में कल यानी मंगलवार को महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आई है। वहीं, अब बसपा सुप्रीमों मायावती का भी रिएक्शन सामने आया है।


बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि इस बिल के मुताबिक आने वाले 15-16 सालों में देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
UP News: भारत की नई संसद भवन में कार्यवाही शुरू हो गई है। मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आई है। सत्ता और विपक्ष समेत सभी राजनीतिक पार्टियां इस बिल का समर्थन किया है। लेकिन इस बिल के बारे में कुछ जानकारियां सामने आते ही कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपना विरोध जताया है।