10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर पर जीत हासिल करने वाले मरीजों ने बताये अनुभव

कार्यक्रम में कैंसर का इलाज करा चुके मरीजों ने अपने अनुभव साझा किये।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Feb 03, 2018

world cancer day

लखनऊ. विश्व कैंसर दिवस ( World Cancer Day ) से एक दिन पूर्व शनिवार को लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित बाह्य रोगी विभाग में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर मदनलाल ब्रह्म भट्ट के सम्बोधन से हुई। प्रोफ़ेसर भट्ट ने रोगियों व सामान्य जनता को कैंसर के कारणों, उपचार, बचाव तथा रोगी की देख-रेख के बारे मे जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में केजीएमयू इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर जन समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कुलपति ने नुक्कड़ नाटक दल के सदस्यों को पांच हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कैंसर का इलाज करा चुके मरीजों ने अपने अनुभव साझा किये। इसके अलावा कार्यक्रम संचालिका डॉक्टर सीमा गुप्ता ने रोग मुक्त हो चुके मरीजों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्रों द्वारा पोस्टर गैलरी बनाई गई। इसमें दिशि चौधरी तथा रीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृप्ति भारती तथा निधि ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के दौरान एक जागरूकता वाहन को कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन में कैंसर की जानकारी से संबंधित वीडियों बनाया गया है। रेडियोथेरेपी विभाग के डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि इस वीडियों में राज्यपाल नामनाईक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मदनलाल ब्रह्म भट्ट के साथ-साथ लखनऊ के सरकारी तथा गैरसरकारी कैंसर विषेषज्ञों ने सरल शब्दों में इस रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की है। यह वाहन कल विश्व कैंसर दिवस पर लखनऊ स्थित 1090 चौराहा, वेब माॅल, ईमाम बाड़ा एवं केजीएमयू चौराहे पर जन समुदाय को कैंसर के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में प्रोफेसर मधुमती गोयल, अधिष्ठाता नर्सिंग संकाय प्रोफेसर एसएन शंखवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर राजीव गुप्ता, विभागाध्यक्ष रेडियोथेरेपी विभाग प्रोफेसर कीर्ति श्रीवास्तव, प्रोफेसर अरूण चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष आंको सर्जरी विभाग प्रोफेसर विजय कुमार, सहित विभिन्न संकाय सदस्य एवं रेजिडेण्ट चिकित्सक उपस्थित रहे।