11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यौन शोषण के आरोप पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दी सफाई, बोले- इसमें किसी करोड़पति की साजिश है

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण आरोप को निराधार बताया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 18, 2023

brij_bhooshan.jpg

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जैसे ही मुझे पता चला कि पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो मैं तुरंत ही फ्लाइट लेकर दिल्ली आ गया। इसके पीछे किसी करोड़पति का हाथ हो सकता है। ”

बृजभूषण सिंह ने कहा, “कोई है जो ऑन रिकॉर्ड आ करके कहे कि फेडरेशन में हमारे साथ छेड़छाड़ हुई है। यह गलत है। इसमें मुख्य कोच का नाम भी लिया गया है।''

यह भी पढ़ें: कई पहलवान भारतीय कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ धरने पर बैठे
बृजभूषण सिंह बोले- 75% पहलवान मेरे साथ हैं
बृजभूषण सिंह ने आगे कहा, “क्या उन्हें पिछले दस साल से फेडरेशन से कोई समस्या नहीं थी? ये सारी बातें तब हो रही हैं, जबसे नए नियम लागू किए गए हैं। धरने पर बैठे पहलवानों ने ओलंपिक के बाद से किसी भी राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। यौन शोषण की कोई घटना नहीं हुई है। अगर सही साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा। सारे आरोप निराधार हैं। 97 प्रतिशत पहलवान मेरे साथ हैं। मैं जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त सांसद हूं। मेरा घर लखनऊ कैंप से 110 किलोमीटर दूर है, ऐसे मैंने कैसे किसी को घर बुलाकर शोषण कर लिया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि ओलंपिक में हार के बाद उन्होंने कंपनी की पोशाक क्यों नहीं पहनी? उसके मैच हारने के बाद मैंने केवल प्रोत्साहित किया है। यौन शोषण के बहुत बड़ा आरोप है। जब मुझे ही इसमें घसीटा गया है तो मैं कैसे कोई कार्रवाई कर सकता हूं? मैं जांच के लिए तैयार हूं।''

सांसद बोले- ये खिलाड़ी ओलंपिक से आने के बाद बागी हो गए
बृजभूषण शरण सिंह ने उलटे ही पहलवानों पर आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, “ये खिलाड़ी ओलंपिक से आने के बाद बागी हो गए। ये खिलाड़ी एक भी टूर्नामेंट नहीं खेले। बिना नेशनल खेले ये चाहते हैं कि कैंप में जगह मिल जाए। इसके पीछे किसी बड़े उद्योगपति का हाथ है।”

यह भी पढ़ें: कल्याण सिंह जयंती: राम मंदिर बनाने की खातिर एक क्या 10 बार सरकार कुर्बान करनी पड़ेगी तो हम तैयार हैं

मामाला क्या है?
एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश फोगाट ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “मैं डर-डर कर यहां तक पहुंची हूं। पता नहीं अध्यक्ष जी ने खुद कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है। आज यहां पर जो लड़कियां बैठी हैं। मैं आज यहां कह रही हूं मुझे पता नहीं कि कल मैं जिंदा रहूंगी भी या नहीं।”