7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yogi Cabinet Decision : एनसीआर में अब यूपी के लोग नहीं देंगे रोड टैक्स

UP Cabinet Meeting Decision यूपी कैबिनेट की बैठक में लिए गए एक अहम फैसले से एनसीआर में रहने वाले यूपी के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। अब इन लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा।

2 min read
Google source verification
dayashankar_singh.jpg

Yogi Cabinet Decision : एनसीआर में यूपी के लोग नहीं देगी रोड टैक्स

यूपी कैबिनेट की बैठक में लिए गए एक अहम फैसले से एनसीआर में रहने वाले यूपी के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। अब इन लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा। मतलब यूपी से एनसीआर में जाने वाली गाड़ियों वैन, कैब, एम्बुलेंस आदि पर अब टैक्स नहीं लगेगा। कैबिनेट बैठक ने इस प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के परिवहन विभाग ने चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के बीच रोड टैक्स को लेकर करार किया था।

यूपी के ढेर सारे लोगों को राहत

राजधानी लखनऊ में लोकभवन में मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कई फैसलों पर मुहर लगी। इस बैठक के बाद परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि, अभी तक एनसीआर में रोजाना आवाजाही के लिए कैब और टैक्सी वालों को एक्स्ट्रा रोड टैक्स देना पड़ता था। अब इन चार राज्यों से करार के बाद यूपी के लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा। बस अब एक ही जगह टैक्स देना होगा। इससे विभाग पर अतिरिक्त बोझ जरूर बढ़ेगा, पर यूपी के ढेर सारे लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद वरुण गांधी का भाजपा से एक और तीखा सवाल, 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?

राजस्व में 12 करोड़ का होगा नुकसान

परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने आगे बताया कि, इस फैसले से यूपी सरकार के राजस्व में 12 करोड़ रुपए की कमी आएगी। पर इस नुकसान की भरपाई विभाग अन्य स्रोतों से करेगा।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम

ललितपुर में नई जेल को मंजूरी

कैबिनेट के फैसलों में ललितपुर में नई जेल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। पहले ललितपुर जेल छोटी थी जिसे अब बड़ी जेल में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इस जेल की क्षमता 180 बंदियों की थी।

यूपी कैबिनेट बैठक में प्रस्तावों को मिली मंजूरी

1. ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर में पंचायत सहायक को संचालन के लिए अधिकृत करने का फैसला
2. 18 हजार में ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायकों की नियुक्ति
3. ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर इंटरनेट आदि सुविधा उपलब्ध
4. बेसिक शिक्षा विभाग में 1100 की जगह बच्चों को अब 1200 खाते में भेजेंगे
5. हर घर तिंरगा अभियान के लिए दो करोड़ झंडे।