राज्य भर में छह लाख से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। इनमें स्वास्थ्य, जनसुविधा सेवाएं, और डायल 112 जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। इन कर्मचारियों की सेवा शर्तों को सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, लेकिन मौजूदा मॉनिटरिंग तंत्र के अभाव में कई एजेंसियां इन शर्तों का दुरुपयोग करती हैं।