4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के श्रमिकों को पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। सोमवार को पेश किए गए यूपी बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 23 Feb 2021, 10:00 AM IST

यूपी के श्रमिकों को पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ देगी योगी सरकार

यूपी के श्रमिकों को पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ देगी योगी सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। सोमवार को पेश किए गए यूपी बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है। हालांकि, संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था है। योगी सरकार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान करीब 40 लाख श्रमिक अपने गृह जनपद वापस लौट आए थे। इन्हें पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ सरकार देगी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में काफी ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार ने 54 लाख लोगों को भरण-पोषण भत्ता दिया। इसके साथ मनरेगा में 29.58 करोड़ मानवदिवस सृजित किया। 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज ने अपने घरों को भेजा। उन्होंने कहा कि 2020 पूरे विश्व के लिए चुनौती पूर्ण रहा है। इसमें भी प्रदेश के चिकित्सा तंत्र के साथ पुलिस विभाग ने भी बड़े स्तर पर काम किया। प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इसके लिए 1950 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तवित है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में नई लैब की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही नौ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।

ये भी पढ़ें:पीड़ित महिला का आरोप, पैसों के लिए पति ने दिया तीन तलाक, मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें: घर के लालच में पिता ने तय किया 15 साल की बच्ची का रिश्ता, नाबालिग ने पुलिस को फोन कर कहा- पढ़ना चाहती हूं, रुकवा दो शादी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश