7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूरों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बेटी की शादी की टेंशन खत्म, बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

यूपी सरकार मजदूरों को पक्का कमरा बनाने के लिए एक लाख रुपये देगी, श्रम विभाग में ऐसे पंजीकरण करायें मजदूर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Jan 2018, 2:04 PM IST

Yogi Adityanath

लखनऊ. यूपी सरकार मजदूरों को पक्का कमरा बनाने के लिए एक लाख रुपये देगी। साथ ही उनके बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 60 हजार रुपए की सहायता राशि भी देगी। यह सुविधा राज्य के उन्हीं मजदूरों को मिलेगी जिन मजदूरों का श्रम विभाग (http://uplabour.gov.in) में पंजीकरण होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम व रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी। बता दें कि यूपी में अभी तक 41 लाख मजदूर रजिस्टर्ड हैं।

योगी सरकार श्रम विभाग में रजिटर्ड मजदूरों के परिवार का भी पूरा ख्याल रखेगी। यूपी सरकार मजदूरों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 60 हजार सहायता राशि उपलब्ध कराएगी, वहीं गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का पूरा खर्च उठाएगी। यूपी सरकार मजदूरों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एकमुश्त 60 हजार रुपये देगी।

इलाज के लिए मिलेंगे तीन हजार रुपए
उत्तर प्रदेश सरकार जहां मजदूरों को पक्का कमरा बनाने के लिए एक लाख रुपये देगी, वहीं सरकार पंजीकृत मजदूरों के चिकित्सीय इलाज के लिये उनके खाते में तीन हजार रुपये सालाना भेजेगी।

बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 60 हजार रुपए
उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिये 60 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि देगी। प्रदेश सरकार की ओर से यह सहायता राशि संत रविदास शिक्षा योजना के तहत दिया जाएगा। इससे मजूदरों के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आसानी मिलेगी।

बेटी की शादी के लिए 55 रुपए
यूपी सरकार श्रम विभाग में पंजीकृत 41 लाख मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। सरकार ये 55 हजार रुपए की धनराशि सीधे शादी होने वाली बेटी की शादी में देगी।

बेटी हुई तो 25 हजार, बेटा हुआ तो 12 हजार
उत्तर प्रदेश सरकार पंजीकृत मजूदरों की पहली बेटी पैदा होने पर 25 हजार रुपये देगी, वहीं मजदूर के घर दूसरी बेटी पैदा होने पर सरकार 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मजदूर के घर बेटा पैदा होने सरकार 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। ये आर्थिक सहायता फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में दी जाएगी।

श्रम विभाग में मजदूर ऐसे करायें पंजीकरण
श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए मजदूर श्रम विभाग की वेबसाइट (http://uplabour.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वेबसाइट पर मौजूद Online registration and Renewal ऑप्शन पर क्लिक कर मजदूर अपना पंजीकरण करा लें। इसके अलावाज जिले में संचालित जनसेवा केंद्रों पर जाकर मजदूर पंजीकरण करा सकेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन पंजीकृत मजदूरों को ही मिलता है।