जिले में अब तक 180 मिमी बारिश हो चुकी है। शनिवार को 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद विकासखंड में 7.5 मिमी, सरायपाली में 1.2 मिमी, बसना में 6.3 मिमी, पिथौरा में 6.1 मिमी, बागबाहरा में 3.5. मिमी, कोमाखान में 144 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक जून से अब तक महासमुंद में 197 मिमी, सरायपाली में 206 मिमी, बसना में 156 मिमी, पिथौरा में 194 मिमी, बागबाहरा में 184 मिमी, कोमाखान में 144 मिमी बारिश दर्ज की गई।