CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के रायमुड़ा गांव में 28-29 अक्टूबर की रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। जहां 48 वर्षीय महिला खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल का अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से मर्डर कर दिया। महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन अब पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।