ग्रामीण क्षेत्रों में महासमुंद विकासखंड से 6135, बागबाहरा से 5679, पिथौरा से 4216, सरायपाली 1113, बसना से 2958 लोगों ने आवेदन नहीं किया है। जिनकी संख्या 20101 है। वहीं शहरी क्षेत्र महासमुंद से 1616, बागबाहरा से 560, पिथौरा से 162, सरायपाली से 590, बसना से 391, तुमगांव से 250 कुल 3569 राशनकार्डधारी अब तक आवेदन नहीं किया है। लोगों से शीघ्र आवेदन करने के लिए अपील भी की जा रही है। कई बार तिथि में वृद्धि भी की जा चुकी है। इसके बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं।