प्रभारी मैनेजर धर्मेंद्र प्रधान पिता मोहनलाल प्रधान (31) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि वहां की बैंक मैनेजर सौम्या मेहता अवकाश पर है, उनके अनुपस्थिति में धर्मेंद्र प्रधान को प्रभार के रूप में बैंक मैनेजर की जिम्मेदारी दिया गया था, प्रभारी बैंक मैनेजर धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 19 नवंबर को शाम को 4 बजे तक कैश का लेनदेन का हिसाब-किताब कर तिजोरी डिफेंडर में रख दिया था, इसमें क्लोजिंग बैलेंस 1 करोड़ 5 लाख 26131 था।