जिला सहकारी बैंक में इस वर्ष भी ऋण वितरण के लक्ष्य में बढ़ोतरी की गई है। 470 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसान खरीफ सीजन में खाद, बीज और रासायनिक दवाओं के लिए ऋण लेते हैं। ऋण लेने वाले किसानों की संया प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। पिछले साल 82 हजार किसानों ने 426 करोड़ रुपए ऋण लिया था। शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान अल्प समय के लिए ऋण लेते हैं।