गीत, कविताओं की गूंज
महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति मीना वर्मा ने महिला सफाई कर्मचारियों की सराहना की। सीएमओ प्रीति सिंह ने कविताओं के माध्यम से नारी की महत्ता का रेखांकन किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी सी यदि कोमल है, तो दुर्गा सी भयहारी है। राधा का है मृदुल समर्पण, तो काली सी प्रलयंकारी है। वंदना कुलदीप ने गीत पेश किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी ने किया। इस मौके पर मंच पर पार्षद गण शुभ्रा शर्मा, शोभा शर्मा, सुशीला देवार, उषा पाल, दशोदा ध्रुव, दुर्गेश्वरी चंद्राकर, संदीप घोष, अरविंद प्रहरे, सफाई के लिए महिलाओं को रिक्शा चलाने के लिए प्रेरित करने वाली ममता बग्गा, राखी साहू, रमशीला साहू, शिक्षिका राजकुमारी राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।