
पति को छोड़कर भागी 21 साल के प्रेमी के साथ, इस हाल में मिले कि लोग रह गए दंग
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने घर से दूर दूसरे गांव में जाकर आत्महत्या की। दो अंजान लाशों को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। दोनों की लाश पेड़ पर लटकी हुई पाई गई। जिसे देखकर गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ये मामला शादीशुदा महिला और युवक के प्रेम संबंधो का है।
सरायपाली के गांव कुटेला में दो अंजान लाशों को देखकर सनसनी फैल गई। ये लाशें गांव के चौक में बबूल के पेड़ पर लड़की हुई थी। जिसके बाद गांव वालों ने इन लाशों के बारे में पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। शवों को नीचे उतरवाया गया। जिसके बाद गांव वालों से शवों की पहचान के लिए पूछताछ की गई। लेकिन मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके बाद उन लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
READ MORE :प्यार में खाए थे जीने-मरने की कमस, जब बिगड़ी बात तो दोनों एक साथ झूल गए फांसी पर
आसपास के पुलिस स्टेशनों में पता करने पर दोनों शवों की पहचान हुई। युवक की पहचान जोगनीपाली के नागेश्वर चौहान के रूप में हुई। जिसकी उम्र 21 वर्ष थी। महिला भी उसी गांव की रहने वाली थी। जिसका नाम तृतीया चौहान था। मृत महिला शादीशुदा थी, जो युवक से 6 वर्ष बड़ी थी । शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। महिला के पति ने बताया वह सुबह साढ़े साथ बजे ही घर से निकल गई थी। जिसके बारे में घर में किसी को भी जानकारी नहीं थी।
Updated on:
05 Jun 2018 01:20 pm
Published on:
05 Jun 2018 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
