27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पत्र में किए कई बड़े खुलासे… थामेंगी BJP का दामन

Anita Raote resigns from Congress party: कांग्रेस नेत्री अनिता रावटे ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनिता रावटे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर को पत्र सौंप दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 4 Apr 2024, 7:48 AM IST

anita_raote_resigns_from_congress.jpg

Anita Rawate Resignation: कांग्रेस नेत्री अनिता रावटे ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनिता रावटे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर को पत्र सौंप दिया है।

अनिता रावटे ने पत्र में बताया कि 1994 से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय, निष्ठावान और समर्पित सदस्य रही हूं। वर्ष 1995 से 2000 तक अध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद के साथ ही कांग्रेस संगठन के जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से मेहनत की।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले 5000 से ज्यादा कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी का थामा दामन, यह है बड़ी वजह

उन्होंने पत्र में कहा है कि कांग्रेस पाटी में उपेक्षा पर उपेक्षा और अपमान अब चरम पर पहुंच गया है। बीते वर्षों के घटनाक्रमाें ने इस बार की पुष्टि भी कर दी है। कांग्रेस पार्टी को अल्पसंख्यक वर्ग के निष्ठावान और अनुभवी कार्यकर्ता की आवश्यकता नहीं है। इस कारण इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता बादल मक्कड़ ने भी इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस को फिर से झटका लगा है।

यह भी पढ़े: Bijapur Encounter: CG में अब तक की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़, जवान बोले- 15 मार गिराए