30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HSRP लगाने का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 3 साल में सिर्फ 1500 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा पाए…

HSRP Number Plate: महासमुंद जिले में तीन वर्ष में 1500 वाहनों में अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाए हैं। जबकि, लक्ष्य एक लाख 78 हजार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 15 May 2025, 2:36 PM IST

HSRP लगाने का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 3 साल में सिर्फ 1500 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा पाए...

HSRP Number Plate: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तीन वर्ष में 1500 वाहनों में अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाए हैं। जबकि, लक्ष्य एक लाख 78 हजार है। वजह ये है कि वाहन मालिकों को इसमें रूची नहीं है। अब परिवहन विभाग, ब्लॉकों में शिविर लगाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: HSRP number plate: यदि 1 अप्रैल 2019 से पहले खरीदी है गाड़ी तो आपको भी लगवाना पड़ेगा HSRP नंबर प्लेट, जानिए वजह

HSRP Number Plate: परेशानी का सामना

दरअसल, 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। अभी छह हजार वाहनों में नंबर प्लेट लगाने के लिए ऑर्डर भी जारी हो गया है। लोगों से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए अपील की जा रही है। कलेक्ट्रेट में 15 मई तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा बागबाहरा विकासखंड में 19 और 20 अप्रैल को शिविर लगाने की तैयारी चल रही है।

सरायपाली में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाएंगे। शासन ने पूर्व में 19 मार्च 2025 तक का समय दिया था। अब फिर से तिथि बढ़ाई गई है। पिछले दिनों रायपुर में एक वर्चुअल बैठक हुई थी। बैठक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर समीक्षा की गई थी। इसके बाद ही नए नंबर प्लेट लगाने को लेकर शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। परिवहन सुविधा केंद्रों में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाए जा रहे हैं।

विभिन्न विकासखंडों में अब शिविर लगाने की तैयारी

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में अशोक चक्र का थ्रीडी होलोग्राम होता है। इंटरनेशनल रजिस्ट्रेशन कोड होता है। यूनिक कोड दिया जाता है। वाहनों की चोरी व धोखाधड़ी रोकने में यह नंबर सहायक है। नंबर प्लेट वाहनों की पहचान और ट्रैकिंग की जा सकती है। जिला परिवहन अधिकारी आरके ध्रुव ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। आगामी दिनों में बागबाहरा में शिविर लगेगा।

कई वाहन चालक रायपुर या अन्य जिले से वाहन खरीदे हैं। ऐसे में उनका वाहन रायपुर में पंजीकृत है या किसी का वाहन पिता के नाम से खरीदा गया था या किसी का वाहन शादी में आया था, ऐसे नंबरों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगाने लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गर्मी के दिनों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ये है निर्धारित दर

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए 365 रुपए, तीन पहिया वाहनों के लिए 427 रुपए, एलएचवी 656 रुपए और हैवी कमर्शियल वाहनों के लिए 705.64 रुपए निर्धारित किया गया है। इन दरों में जीएसटी भी जोड़ा गया है। प्रत्येक इंस्टॉलेशन के लिए 50 से 100 रुपए अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है और शिविर में यह दरें और भी कम हो सकती हैं।