31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका जनादेश यात्रा : झलप के वोटर बोले- धर्म-समुदाय मुद्दा नहीं, लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत

Patrika Janadeh yatra 2023 : झलप के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोग एकत्रित हुए और जनादेश रथ पर पहुंचकर अपनी बात रखी...

2 min read
Google source verification
mahasamund_janadesh2.jpg

महासमुंद जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर है। एनएच-53 पर ही है। पत्रिका की टीम 12 बजे झलप पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोग हमारी यात्रा से जुड़े। बढ़-चढ़कर उत्साह भी दिखा। लोकतंत्र के महापर्व पर जाति, धर्म न देखकर वोट देने की अपील की। झलप के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोग एकत्रित हुए और जनादेश रथ पर पहुंचकर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें: पत्रिका जनादेश यात्रा : बसना के लोगों ने कहा - बिना प्रलोभन के करेंगे मतदान

धर्म-समुदाय मुद्दा नहीं

अमानतुला खान ने कहा, हर आदमी को मतदान का अधिकार है। समुदाय और धर्म का मुद्दा सरायपाली में काम नहीं आएगा। मतदाताओं को लालच में आकर मतदान नहीं करना चाहिए। प्रलोभन देने वालों को बड़ी सजा मिलनी चाहिए। पत्रिका की पहल सराहनीय है। इससे लोग मतदान के लिए आगे आएंगे।

यह भी पढ़ें: पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: झलप से सारंगढ़ के बीच 120 किलोमीटर सफर में टटोली जनता की नब्ज, देखें तस्वीरें


छवि महत्वपूर्ण


पियूश साहू ने कहा, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की छवि देखकर मतदान करेंगे। इस बार विकास ही मुद्दा है। जनता को निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। एक वोट भी कीमती है।

प्रलोभन से बचें

भेखराम ध्रुव ने कहा, बिना प्रलोभन के मतदान करें। पांच साल सरकार में रहने वाले जनप्रतिनिधि एक बार भी झलप नहीं आए। पत्रिका की जनादेश यात्रा युवाओं को प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें: पत्रिका जनादेश यात्रा : जाति-धर्म नहीं, विकास लगाएगा ‘जीत का टीका’

जाति-धर्म न देखें

गोविंद साहू ने कहा, लोगों को जाति-धर्म देखकर वोट करने से बचना चाहिए। निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर मतदान करना चाहिए। पत्रिका के इस अभियान से लोग प्रेरित होंगे।

विकास हो मुख्य मुद्दा

डिग्गू साहू ने कहा, चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा होना चाहिए। लोगों की तरक्की होनी चाहिए। महंगाई से राहत मिलनी चाहिए। योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। स्कूलों के स्तर में सुधार जरूरी है।