14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस युवा नेता का बढ़ा कद, 2019 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने युवाओं को अहम जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Akhilesh

Akhilesh

महोबा. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने युवाओं को अहम जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। महोबा में सपा से जुड़े कार्यकर्ता का कद बढ़ाकर उसे मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने नगर के युवा रोशन अली उर्फ छोटे मियां को यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष से संगठन की नीतियों पर काम करने की अपील की गई है। पार्टी के निर्णय से पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बुधवार को पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया है। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष ने संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करने का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें- अपने परिवार संग ताजा तस्वीर शेयर कर अखिलेश ने खनन मामले में सरकार को दिया करारा जवाब, दिया बड़ा बयान

पार्टी के प्रति ईमानदारी से कर रहे कार्य-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महोबा के सपा नेता रोशन अली को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के समर्थन में 'मुलायम सिंह जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे लगा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका चुनाव के दौरान अचानक सपा से नजदीक हुए युवा नेता रोशन अली पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य करा रहे हैं। पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा और लगन के चलते सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम नेताओं ने महोबा में सपा के युवा नेता रोशन अली को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बेटे की शादी पक्की, लखनऊ में इस शुभ दिन होगा विवाह

योगदान के हिसाब से मिल रहा पद, जिलाध्यक्ष ने दिया बयान-

जिला अध्यक्ष शोभालाल यादव ने बताया कि रोशन अली अपने तमाम साथियों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, जिसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलेगा। गौरतलब है कि इन दिनों सभी राजनैतिक दल लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को उच्च पदों पर आसीन कर उनका कद बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर पार्टी ने फ्रंटल संगठनों में जिम्मेदार युवाओं को बैठाने का काम शुरू कर दिया है। जिलें में भी संगठन की रिपोर्ट के बाद मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने रोशन अली उर्फ छोटे मियां को यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। युवाओं को उनके योगदान के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

Mahoba news IMAGE CREDIT: Patrika

बड़ी खबरें

View All

महोबा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग