
सोमवार की शाम को महराजगंज के घुघली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव के एक घर में किचेन में रखे गैस सिलेंडर से गैस लीकेज हो रही थी, पास ही बैठे लोग अलाव ताप रहे थे। आग से गैस का संपर्क होते ही विस्फोट हो गया जिससे आधा दर्जन लोग झुलस गए। विस्फोट के बाद घर में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर छह झुलसे बच्चे व एक बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक शाम के समय घर में भोजन बनाने की हो रही थी तैयारी। सिलेंडर खोलने पर गैस लीकेज होने लगी, यह देख सिलेंडर निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन लीकेज बंद नहीं हुआ। तब एक खाली पड़े सिलेंडर में गैस को भरा जाने लगा, कुछ ही दूरी पर अलाव जल रहा था जिसका किसी ने ध्यान नहीं दिया, फिर क्या जैसे ही गैस उसके संपर्क में आई विस्फोट हो गया।
अचानक हुए इस विस्फोट के बाद घर में चीख पुकार मच गई। इससे दरवाजे पर खेल रहे सात बच्चे और एक बुजुर्ग झुलस गए। जिनके नाम रेनू, अर्चना, लकी, पायल , निधि, आस्था, कृतिका व वृद्धा ललिता हैं।अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से सातों बच्चों व बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।डॉक्टरों ने बताया कि एक बच्ची आस्था गंभीर है। सभी बच्चों व बुजुर्ग महिला का हाथ, पैर व चेहरा झुलसा है। घुघली थानेदार कुंवर गौरव ने बताया कि सब सुरक्षित हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
Published on:
24 Dec 2024 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
