
वाराणसी आ रही जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक महिला से पचास लाख की छिनैती की घटना हुई है, एसी कोच में इस दुस्साहस पर यात्रियों में हड़कंप मच गया, घटना ट्रेन के फुलवरिया क्षेत्र में पहुंचने पर हुई।पीड़िता सुषमा शुक्ला, जो ICDS विभाग में सुपरवाइजर हैं, वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या से लौट रही थीं।
वाराणसी के कैंट स्टेशन पर देर रात्रि जम्मूतवी पहुंचने वाली थी, मड़ुआडीह के श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी सुषमा ट्रेन के एसी कोच के गेट पर प्लेटफॉर्म का पता करने पहुंची थीं, तभी एक व्यक्ति बोगी में चढ़ा और उनके पर्स पर झपट्टा मारा और ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। छीना झपटी में सुषमा को चोटें भी लगी हैं। अचानक हुई उस घटना के बाद पीड़िता सकते में आ गई उसके मुताबिक पर्स में जेवरात थे जिनकी कीमत पचास लाख तक हो सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी वाराणसी और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और रेलवे सुरक्षा बल के साथ फुलवरिया क्षेत्र के आसपास चेकिंग की, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
Published on:
23 Dec 2024 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
