15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस एनकाउंटर में गौ तस्कर घायल, घेरेबंदी पर पुलिस पर खोला फायर…जवाबी कारवाई में पैर में लगी गोली

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब वाहन चेकिंग के दौरान रोकने का इशारा किया तो उसने रविवार देर रात बसवार नहर पुलिया के पास फायरिंग शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, police encounter

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुलिस एनकाउंटर में गौ तस्कर घायल

सोमवार की भोर में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसवार मोड़ पर स्थित सेमरा-चंद्रौली नहर पुल पर पुलिस और एक गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी देख उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से उसे घेर लिया और जवाबी कारवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी पुराना अपराधी है सलीम

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम के रूप में हुई है। वह महाराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी खुर्द का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ पहले भी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। इस घटना से जुड़ा मामला धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना श्यामदेउरवा पहले से दर्ज है।

एनकाउंटर टीम में इन पुलिसकर्मियों की रही मौजूदगी

पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत CHC परतावल लाया जहां पुलिस हिरासत में उसका इलाज जारी है। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, स्वाट प्रभारी अखिलेश सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी ने सीएचसी परतावल पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की। जिला पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध मुहिम चलाई हुई है।