31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘द कश्मीर फाइल्स’ दोबारा लगाने की मांग, BJYM ने विरोध में दर्शकों को निकाला, पथराव भी हुआ

द कश्मीर फाइल्स को दोबारा प्रदर्शित करने भाजयुमो ने मचाया उत्पात। टॉकीज से दर्शकों को बाहर निकाला, पथराव और आगजनी भी की गई।

2 min read
Google source verification
News

'द कश्मीर फाइल्स' दोबारा लगाने की मांग, BJYM ने विरोध में दर्शकों को निकाला, पथराव भी हुआ

महू. मध्य प्रदेश के महू में स्थित राविवार की रात ड्रीमलैंड टॉकीज में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। उनकी मांग थी कि, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को दोबारा चलाई जाए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि, जिस समय कार्यकर्ताओं ने उत्पात शुरु किया तब टॉकीज में बच्चन पांडे फिल्म चल रही थी और दर्शन फिल्म का आनंद ले रहे थे। बताया जा रहा है कि, कार्यकर्ताओं फिल्म देख रहे दर्शकों को भी टॉकीज से बाहर निकाल दिया। इसपर भी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने टॉकीज में पत्थरबाजी करते हुए वहां लगे फिल्म के पोस्टरों को भी आग लगा दी। इसके बाद टॉकीज में ताला लगाकर वहीं धरने पर बैठ गए।

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले से टॉकीज संचालक अनिल शर्मा भी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस के तीन-चार जवान मौके पर पहुंचे। महू थाना टीआई अरुण सोलंकी ने कहा कि, घटना की सूचना मिलते ही बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। उनका कहना है कि, टॉकिज प्रबंधन की ओर से अबतक कोई शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर बोलीं उमा भारती- मुझे फिल्म देखने की जरूरत नहीं, उनकी पीड़ा आंखों से देखी है


आरोप: पूर्व विधायक के कहने पर हटाई गई फिल्म

युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अमित जोशी का कहना है कि, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के कहने पर टॉकीज संचालक ने फिल्म हटाई है। क्योंकि, पूर्व विधायक दरबार की बैठक यहीं पर है। इसके साथ ही, जोशी ने ये भी कहा कि, जब तक दोबारा फिल्‍म नहीं शुरू होती, धरना जारी रखा जाएगा।


दलील : दर्शक नहीं आ रहे थे

वहीं, कार्यकर्ताओं के आरोपों पर दलील देते हुए टॉकीज संचालक अनिल शर्मा ने बताया कि, पांच दिन तक 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म चलाई थी। लेकिन, अन्य जगहों की तरह हमें भी कुछ खास कलेक्शन नहीं मिल रहा था। इसके बाद शुक्रवार को बच्चन पांडे फिल्‍म लगाई। दो दिन फिल्म चली भी, लेकिन रविवार को कुछ लोगों द्वारा हंगामें के बाद ही अबतक दर्शकों में भी काफी कमी आ गई है।

ओबीसी के चयनित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो