30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arif Saras Friendship: सारस के बाद क्या मोदी जी के मोर पालने पर भी होगी कार्रवाई, अखिलेश यादव का सवाल

Arif Saras Friendship: मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि आरिफ और सारस के मिलने पर सारस को चिड़ियाघर में कैद कर दिया गया। सवाल पूछा कि सारस के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी जी के मोर पालने पर भी कोई कार्रवाई होगी।

2 min read
Google source verification
After Arif stork will action be taken on Modi ji peacock

पूर्व सीएम एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सारस' को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, "आरिफ और सारस से मिलने पर सारस को चिड़ियाघर में कैद कर दिया गया। अगर कोई कार्रवाई करनी थी, उन पर की जाती। आगे कहा कि सारस के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी जी के मोर पालने पर भी कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव ने ये बात मैनपुरी के एक कार्यक्रम में कही।

यह भी पढ़ें: Indian Idol Winner Rishi Singh: जिन्हें असली मां ने जन्म देते ही छोड़ दिया था, ऐसी है उनके संघर्ष की कहानी

सपा प्रमुख रविवार शाम करहल के सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। सरकारी विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है।


इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नफरत बांटने का काम कर रही है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से विरोधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपाई झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। ये सरकार आम आदमी की नहीं, पूंजीपतियों की हितैषी है। किसानों की आय दोगुना करने की बातें खूब कहीं, लेकिन उन्हें उपज का उचित मूल्य तक मुहैया नहीं करा पा रही है। बेचारे आलू उत्पादक बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की।


मार्च 2022 में घायल मिला था सारस
दरअसल, अमेठी के मंडखा में मार्च 2022 में आरिफ के खेत में एक सारस पक्षी घायल मिला था। आरिफ के मुताबिक, उसके पैर में चोट लगी थी। आरिफ ने उसकी मरहम पट्टी की। इसके बाद सारस उनके साथ रहने लगा। आरिफ का जहां भी जाना होता, सारस साथ जाता। फरवरी में आरिफ व सारस की अनोखी दोस्ती की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची और देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई।

मामला तब और सुर्खियों में आया, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अमेठी दौरे के दौरान आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए मंडखा पहुंचे। सपा अध्यक्ष ने वहां की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा।

वन ‌विभाग ने सारस को भेजा था चिड़ियाघर
इसके बाद सारस और आरिफ की दोस्ती में ट्विस्ट आ गया। मामले में गौरीगंज प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रणबीर मिश्र ने 9 मार्च को मो. आरिफ के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। इसी बीच सारस को आरिफ के पास से ले जाकर पहले समसपुर पक्षी विहार रायबरेली और फिर कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा दिया गया।