31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Idol Winner Rishi Singh: जिन्हें असली मां ने जन्म देते ही छोड़ दिया था, ऐसी है उनके संघर्ष की कहानी

Indian Idol Winner Rishi Singh:देश के सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 13वें सीजन को अयोध्या में जन्मे ऋषि सिंह ने जीता। आइए जानते हैं कौन हैं ऋषि सिंह।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 3 Apr 2023, 9:18 AM IST

Indian Idol Winner Rishi Singh real mother had left after giving birth

ऋषि सिंह इंडियन आइडल सीजन 13 के विजेता हैं। वह यूपी के अयोध्या के रहने वाले हैं। ऋषि सिंह पहली बार तब सुर्खियों में आए जब वह इंडियन आइडल सीजन 13 के रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट दिखे।

ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल के सेट पर परफॉर्म करने के बाद अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया था। ऋषि ने बताया था कि वो अपने माता-पिता के सगे बेटे नहीं हैं। इंडियन आइडल के थिएटर राउंड के बाद घर पहुंचने पर ऋषि सिंह को पता चला था कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें गोंद लिया है।

यह भी पढ़ें: Indian Idol 13 Winner : अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख

मैं अपने मां-बाप का खून नहीं हूं:ऋषि
इस पर बात करते हुए ऋषि ने कहा था कि, “मैं अपने मां-बाप का खून नहीं हूं, लेकिन अगर मैं इनके साथ नहीं होता, तो शायद आज मैं इस मंच पर भी नहीं पहुंच पाता। मैंने जिंदगी में जितनी गलती की है, मैं उन सभी गलतियों की मम्मी-पापा से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे भगवान मिल गए, वरना आज मैं कहीं सड़ रहा होता। मैं कहां होता मुझे नहीं पता, लेकिन अगर मैं इनके साथ नहीं होता तो यहां तक कभी नहीं पहुंच पाता।”

ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल सीजन 11 के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन, वह ऑडिशन के चौथे राउंड से ही बाहर हो गए थे। ऋषि सिंह अयोध्या में रामकथा म्यूजियम के अनुअल कॉन्सर्ट में भी परफॉर्म कर चुके हैं। वह अक्टूबर 2022 में कपिल शर्मा शो में भी दिखे थे। जब इंडियन आइडल के जज शो के कंटेस्टेंट्स के साथ प्रमोशन के लिए गए थे।

आसान नहीं था ऋषि का सफर
अयोध्या से इंडियन आइडल तक का सफर ऋषि के लिए आसान नहीं था। ऋषि ने बताया था कि इसके लिए वह अपने मांता-पिता और भगवान श्रीराम के शुक्रगुजार हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह उस पावन धरती अयोध्या में जन्मे हैं। जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ।


मुरीद हो गए विराट कोहली और माधुरी दीक्षित
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी ऋषि सिंह के मुरीद हैं। इंडियन आइडल के एक ऐपिसोड में होस्ट आदित्य नारायण ने सबको चौंकाने वाली जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडियन आइडल 13 के एक सिंगर ने अपनी आवाज़ से सबका दिल तो जीता ही है। अब उनकी आवाज के दीवाने इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली भी हैं। विराट के अलावा बॉलिवुड की स्टार ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी उनकी गायकी की कायल हैं। वहीं, ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली हैं फॉलोअर
ऋषि सिंह की बेहतरीन गायकी के मुरीद क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। साथ ही, मैसेज कर उनकी तारीफ भी की। विराट ने मैसेज में बताया कि उन्होंने ऋिषि के विडियोज देखे हैं, जो अमेजिंग हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें ऋषि की सिंगिंग बहुत पसंद आई है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं विराट ने। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम में विराट कोहली के 215 मिलियन फलोअर्स हैं। जबकि वह सिर्फ 255 लोगों को फॉलो करते हैं। अब उनमें से एक हैं ऋषि सिंह।

इन कंटेस्टेंट ने तय किया फाइनल तक का सफर
इंडियन आइडल शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट हैं शिवम सिंह, ऋषि सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षी कार।