31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Idol 13 Winner: अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh : आयोध्या के ऋषि सिंह ने ऑडिशन में ही तीनों जजों का दिल जीत लिया था। इंडियन आइडल सीजन 13 का विनर बनने के बाद ऋषि सिंह को सोशल मीडिया पर खूब प्‍यार मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 3 Apr 2023, 8:20 AM IST

rishi.jpg

पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो "इंडियन आइडल सीजन 13" को अपना विनर मिल गया है। अयोध्‍या के ऋषि सिंह सीजन 13 के विजेता चुन लिए गए हैं। ऋषि को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक मारुति कार दी गई है। ऋषि न केवल अयोध्‍या बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: Indian Idol Winner Rishi Singh: जिन्हें असली मां ने जन्म देते ही छोड़ दिया था, ऐसी है उनके संघर्ष की कहानी

‘इंडियन आइडल 13’ का ग्रैंड फिनाले
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडियन आइडल 13’ का 2 अप्रैल 2023 यानी सोमवार को ग्रैंड फिनाले था। फिनाले की रेस में 6 फाइनलिस्ट थे, जिसमें आयोध्या के ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षिकर हैं।

शो में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस हुई और कई सेलेब्स ने इसकी शोभा बढ़ाई। शो में ‘बेस्ट डांसर 3’ के जज सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी आए थे। फिनाले में भारती सिंह ने भी अपने मजेदार अंदाज से पूरी महफिल जमाई। आखिर में विनर अनाउंस किया गया, जोकि अयोध्या के ऋषि सिंह रहे।

मंदिरों में गाते थे ऋषि सिंह
‘इंडियन आइडल 13’ के विनर बने ऋषि सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं। सिंगिंग शो में आने से पहले वह मंदिरों और गुरुद्वारों में गाया करते थे। विनर बनने के बाद ऋषि ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है। यह सपना सच होने जैसा है।” बता दें, देबिस्मिता और चिराग पहले और दूसरे रनर-अप बने, जिन्हें ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये का चेक मिला।

लाइव वोटिंग के जरिए हुआ विनर का चुनाव
इंडियन आइडल को सीजन 13 को करीब 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद विजेता मिल गया है। इससे पहले शो के ग्रैंड फिनाले के आखरी पड़ाव में जनता के लाइव वोटिंग के जरिए विनर का चुनाव किया गया। सबसे ज्यादा वोट यूपी के इस ऋषि को मिले। इंडियन आइडल 13 में पहुंचे टॉप 6 प्रतिभागियों में से फर्स्ट रनर अप देबोस्मिता रॉय वहीं, सेकंड रनर अप चिराग कोतवाल रहे।