3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बंगाल में हुई हिंसा का चुनावी लाभ लेना चाहती है भाजपा’, अखिलेश का BJP पर निशाना

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, "जब भाजपा कमजोर हो जाती है, तो वह कम्युनल रास्ता अपनाती है। अयोध्या की हार के बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से भाजपा की कम्युनल राजनीति खत्म हुई है। वे लोग अल्पसंख्यक समाज पर हमला कर रहे हैं। मुंबई में जैन समाज के मंदिर को छीन लिया।"

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया।

'वोट बैंक ‌बिखरने से टेंशन में भाजपा'

दरअसल, भाजपा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर उस पर हमलावर है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, "भारतीय जनता पार्टी किसी भी घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जो कुछ हुआ होगा, उसमें कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का भी हाथ रहा होगा। उनका वोट बिखर रहा है, जो भी वोट बचा है, वो भी उनसे नाराज चल रहे हैं। इसलिए अपने वोट को एक करने के लिए भाजपा सरकार वक्फ (संशोधन) कानून लेकर आई।"

'इंडिया ब्लॉक में शामिल दल मिलकर लड़ेंगे बिहार में चुनाव'

बिहार में विपक्षी 'इंडिया ब्लॉक' के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "अभी तक जो बातें सुनने में आ रही हैं, मुझे जो जानकारी मिल रही है, उस हिसाब से वहां पर 'इंडिया ब्लॉक' में शामिल दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।"

यह भी पढ़ें:‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान’, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जताई चिंता

समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोट को साधने के लिए गठबंधन करती है, यूपी के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के इस बयान पर अखिलेश ने कहा, आगरा में एक मुगल म्यूजियम बना था, इस सरकार ने उस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से कर दिया। यूपी में भाजपा सरकार 2027 के बाद लंबी यात्रा पर जाने वाली हैं।"

Story Loader