19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चचेरा भाई करता रहा छह माह तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कर दी हत्या

चचेरे भाई की जो करतूत सामने आई है उसे जान हर कोई हैरान है।

2 min read
Google source verification

मैनपुरी। भाई बहन का रिश्ता कलंकित करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 12 दिन पहले हुई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चचेरा भाई ही कातिल निकला है। चचेरे भाई की जो करतूत सामने आई है उसे जान हर कोई हैरान है।

क्या है मामला

बता दें कि बीती 27 मार्च को मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी की लाश मिली। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। मामले में परिजनों की तरफ से अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के दौरान बात सामने आई कि किशोरी गर्भवती थी। इस बखुलासे से परिवार वाले हैरान रह गए। यहीं से पुलिस को किसी करीबी पर शक हुआ।

चचेरा भाई निकला हैवान

धीरे-धीरे पुलिस को शक मृतक किशोरी के चचेरे भाई पर हुआ। क्योंकि वह जब भी पूछताछ के लिए जाती तब वह मौके से किसी न किसी बहाने भाग जाता। किशोरी के गर्भवती होने की बात भी उसीने सबसे पहले कही। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पता किया तो पता चला कि किशोरी की अपने चेचेरे भाई से नजदीकी थी। दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे।

छह महीने से कर रहा था दुष्कर्म

इसके बाद पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह टूट गया औऱ सारी सच्चाई उगल दी। उसने कबूल कर लिया कि उसीने अपनी चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या की है। हैरानी की बात यह है कि वह बीते छह महीने से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

गर्भपात के बहाने बुलाया

आरोपी ने बताय़ा कि किशोरी गर्भवती हो गई तो उसे बदनामी का डर सताया। उसे यह भी डर था कि यदि बात खुल गई तो पत्नी भी छोड़ देगी। इसलिए उसने किशोरी को गर्भपात की गोली खिलाने के बहाने बुलाय़ा। पहले उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने की नियत से उसकी हत्य़ा कर दी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.