7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News: प्रधान पर हमलावरों ने बरसायीं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

प्रधान के साथ उनके एक साथी भी थे, दोनों की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Google source verification

मैनपुरी। मैनपुरी जनपद के किशनी के गांव हरचंदपुर के प्रधान सुखदेव तोमर और उनके साथी अरुण प्रताप पर शुक्रवार को करीब आधा दर्जन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। प्रधान और उनके साथाी आगरा से मैनपुरी लौट रहे थे, तभी ये घटना घटी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में प्रधान के हाथ और सीने में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस को हमले की जानकारी दी गई है। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। लोगों का अनुमान है कि प्रधानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें- Big News: आश्रम में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या

यह भी पढें- ढाई साल की बिटिया की निर्मम हत्या पर भाजपा सांसद ने दिया ऐसा बयान कि फिर से गर्माने लगा शांत होता माहौल...